NED vs NAM: नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से रौंदा, टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज

0

नई दिल्ली : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड्स, नामीबिया से मिले 157 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। इससे पहले तेज गेंदबाज लोगान वान बीक की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर नीदरलैंड्स ने ग्रुप ए के मुकाबले में मंगलवार को नामीबिया को 8 विकेट पर 156 रन पर रोक दिया।

नामीबिया की ओर से लोफ्टी इटोन ने 38 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज जान फ्रायलिंक ने 26 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की अहम साझेदारी की। इसके अलावा जेजे स्मिट ने 15 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया।

वहीं नीदरलैंड के लिये वान बीक ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो और बास डि लीडे ने 20 रन देकर दो विकेट लिए. स्पिनर आर्यन दत्त ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया. टी20 विश्व कप का अरूण जेटली स्टेडियम पर यह पहला मैच है लेकिन स्कूल की परीक्षा का समय और सप्ताह के बीच में होने से मैदान खाली ही पड़ा रहा. इसी मैदान पर 12 फरवरी को भारतीय टीम नामीबिया से खेलेगी.

नीदरलैंड्स की ओर से दत्त ने नई गेंद से शुरुआत करते हुए बेहद किफायती पहला ओवर डाला, जिसमें सिर्फ चार रन दिए। दूसरे ओवर में लॉरेन स्टीनकेम्प ने लोगान वान बीक की गेंद पर चौका जड़कर हाथ खोलने की कोशिश की, लेकिन अगले ही ओवर में दत्त ने उन्हें पवेलियन भेजते हुए नीदरलैंड्स को पहली सफलता दिलाई।

बाहर की ओर जाती गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर खेलने के प्रयास में स्टीनकेम्प चूके लेकिन विकेट के पीछे स्कॉट एडवडर्स ने मुस्तैदी से स्टम्पिंग करने में कोई चूक नहीं की. इस समय स्कोर बोर्ड पर सिर्फ दस रन टंगे थे. सलामी बल्लेबाज फ्रायलिंक ने चौथे ओवर में फ्रेड क्लासेन को पहले शॉर्ट मिडविकेट पर चौका और फिर स्ट्रेट गेंदबाज के ऊपर से छक्का लगाकर 11 रन लिये. दूसरे छोर से हालांकि दत्त ने किफायती गेंदबाजी का सिलसिला जारी रखते हुए सिर्फ पांच रन दिये.

पावरप्ले के छह ओवर में नामीबिया का स्कोर एक विकेट पर 40 रन था। छठे ओवर में कोलिन इकेरमैन की गेंद पर लोफ्टी इटोन ने छक्का लगाया, जबकि जान फ्रायलिंक ने चौका जड़ा। इटोन और फ्रायलिंक के बीच बनती जा रही खतरनाक साझेदारी को लोगान वान बीक ने तोड़ा, जिन्होंने फ्रायलिंक को विकेट के पीछे कैच कराकर पवेलियन भेजा। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।

दो विकेट गिरने के बाद दबाव को हटाते हुए इटोन ने टिम वान डेर गुगटेन को 12वें ओवर में अच्छी नसीहत देते हुए 16 रन निकाले. पहले मिडविकेट पर छक्का लगाने के बाद दो चौके जड़कर उन्होंने रनगति को बढाया. नामीबिया के 100 रन 13.1 ओवर में बने.

कप्तान गेरहार्ड इरास्मस कुछ खास नहीं कर सके और नौ गेंद में 18 रन बनाकर बास डि लीडे की गेंद पर मिडविकेट में दत्त को कैच दे बैठे. वहीं एक छोर पर डटकर खेल रहे इटोन भी अर्धशतक से चूक गए और 38 गेंद में एक चौके तथा दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर वान बीक का शिकार हुए. नये बल्लेबाज जेजे स्मिट ने 16वें ओवर में वान डेर को दो छक्के लगाकर 16 रन लिये लेकिन अगले ओवर में डि लीडे की गेंद पर विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 15 गेंद में 22 रन की पारी खेली. नामीबिया ने तीसरा पचासा छह ओवर में पूरा किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here