18 साल बाद RCB के लिए विराट कोहली की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में दोस्त का भी नाम शामिल

0

नई दिल्ली : विराट कोहली पिछले 18 साल से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने इस टीम के लिए कप्तानी भी की है। फिलहाल वह टीम में बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं, जबकि आरसीबी की कमान इस समय रजत पाटीदार के हाथों में है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार 2025 में आईपीएल खिताब जीता था और अब टीम आईपीएल 2026 के लिए तैयार है। इस तैयारी से पहले, विराट कोहली ने अपनी टीम की ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन का चयन किया।

विराट कोहली ने ऑल-टाइम RCB टीम में चुने 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें विराट कोहली इस टीम की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 चुनते नजर आ रहे हैं। पिछले 18 साल में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब कोहली ने अपने अनुभव के आधार पर टीम का चयन किया। इस ऑल-टाइम टीम में कोहली ने खुद और क्रिस गेल को ओपनर के रूप में शामिल किया। तीसरे नंबर पर उन्होंने एबी डिविलियर्स को रखा।

विराट कोहली ने इस टीम में चौथे नंबर पर केएल राहुल को रखा और कहा कि उन्होंने आरसीबी के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जबकि पांचवें नंबर पर उन्होंने टीम के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार को रखा। कोहली ने छठे नंबर पर दिनेश कार्तिक को जगह दी जो टीम के विकेटकीपर हैं तो वहीं उन्होंने इस टीम में तेज गेंदबाज के करूप में डेल स्टेन और हर्षल पटेल को जगह दी जबकि टीम में स्पिनर के रूप में अनिल कुंबले और युजलेंद्र चहल को शामिल किया।

कोहली ने चुनी आरसीबी की ऑल-टाइम प्लेइंग 11

क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here