भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राज्य बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में धमाकेदार प्रदर्शन किया। सतना में विगत दिनों खेली गई प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने कई पदकों के साथ ही चैंपियन होने के अवार्ड भी अपने नाम किए। सतना जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अकादमी ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियरी वर्ग में ओवरआॅल चैंपियनशिप के खिताब अपने नाम किए। श्री सिंह ने बताया कि अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। उल्लेखनीय है कि ये सभी खिलाड़ी तात्या टोपे स्टेडियम में मुख्य प्रशिक्षक विश्वामित्र अवार्डी रोशनलाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

