पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, कोहली की 93 रन की पारी

0

वडोदरा: भारत ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।  न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 84, हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन की अहम पारियां खेलीं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। विराट कोहली ने शानदार 93 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। कप्तान शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन का योगदान दिया। अंत में केएल राहुल ने नाबाद 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जबकि रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर का रिकॉर्ड तोड़ा। दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here