25वीं डी.एफ.ए. फुटसाल लीग का शुभारंभ

0

भोपाल। 25वीं डी.एफ.ए. फुटसाल लीग अण्डर-16 का शुभारंभ रविवार को ई-1, अरेरा कॉलोनी के मैदान में हुआ। इसके अन्तर्गत 4 मैच खेले गए। पहले मैच में द इन्विनसिबल्स ने एक्स-नाईट को 3-0 से हराया। इस मैच में द इन्विनसिबल्स की तरफ से अर्सलान अली ने 1, मोहम्मद मुर्तजा ने 1 ओर अरहम खान ने 1 गोल मारा। दूसरे मैच में ब्लू पैंथर्स ने एनोनिमस को 6-1 से हराया। इस मैच में ब्लू पैंथर्स की तरफ से रोहन परिहार ने 2, अविरल दुबे ने 2 ओर रोशन दांगी ने 1 गोल मारा। एक अत्मघाती गोल भी पड़ा। एनोनिमस की तरफ से इकलौता गोल हन्नान खान ने मारा। तीसरे मैच में ब्लैक डेविल्स ने स्क्रीमिंग इगल्स को 5-1 से हराया।


SEE THIS ALSO – संभाग स्तरीय टी-20 चैम्पियन्स ट्रॉफी-2019

ब्लैक डेविल्स की तरफ से पीयूष पटेल ने 2, उर्जित अग्रवाल ने 1, आस्तिक निगम ने 1 ओर करण मीणा ने 1 गोल मारा। स्क्रीमिंग इगल्स की तरफ से जै़द हसन ने 1 गोल मारा। दिन का चौथा मैच एक तरफा रहा जिसमें फ्यूज़न रेकर्स ने गेम चेन्जर्स को 7-0 से हराया। फ्यूज़न रेकर्स की तरफ से सौमिल पटेल ने 3, शाम्भव शर्मा ने 2, ऋषि दुबे ने 1 और लक्ष्य उप्पल ने 1 गोल मारा। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनको 2 ग्रुप में बांटा गया। इस अवसर पर स्पोर्टस प्रमोटर्स ग्रुप के चेयरमैन ए.एस. सिंह देव और आयोजक टी. धर्माराव आदि उपस्थित थे।