IND vs SA के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच, यहां पढ़ें, स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट डिटेल्स

0

नई दिल्ली: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार (9 नवंबर) को गकेबेहरा के सेंट जॉर्ज स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला टी20 मैच शुक्रवार (8 नवंबर) को डरबन में खेला गया। संजू सैमसन की शानदार शतकीय पारी की मदद से भारतीय टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पहला मैच था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 202 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम की निगाहें 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच दिसंबर 2023 में गकेबेहरा में मैच हुआ था। साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से जीत मिली थी।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल, मौसम, पिच, हेड टू हेड रिकॉर्ड समेत अन्य जानकारी

भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल

दिन मैच जगह समय/नतीजा
8 नवंबर 2024 भारत बनाम साउथ अफ्रीका डरबन भारत 61 रन से जीता
10 नवंबर 2024 भारत बनाम साउथ अफ्रीका गकेबेहरा भारतीय समयानुसार शाम 7.30
13 नवंबर 2024 भारत बनाम साउथ अफ्रीका सेंचुरियन भारतीय समयानुसार रात 8.30
15 नवंबर 2024 भारत बनाम साउथ अफ्रीका जोहान्सबर्ग भारतीय समयानुसार रात 8.30
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 आमना-सामना

भारत-साउथ अफ्रीका के 28 टी20 मैच खेले गए हैं। 16 भारत जीता है। साउथ अफ्रीका को 11 में जीत मिली है। 1 मैच बेनतीजा रहा है। 2006 में भारतीय टीम इस प्रारूप में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही खेली थी। साउथ अफ्रीका में 10 मैच हुए हैं। 7 भारत जीता है और 3 साउथ अफ्रीका जीता है।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मौसम रिपोर्ट

मौसम की जानकारी देने वाली साइट एक्यूवेदर के अनुसार भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू होगा। शाम 6 बजे तक ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 7 बजे के बाद बारिश की संभावना है। 7 बजे 58 और 8 बजे 61 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 7 बजे तक मैच खत्म हो जाना चाहिए।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 पिच रिपोर्ट

गकेबेहरा के सेंट जॉर्ज स्टेडियम में अबतक 4 टी20 मैच हुए हैं। साउथ अफ्री की टीम 3 मैच जीती है और 1 हारी है। सेंट जॉर्ज पार्क की पिच पर तेज गेंदबाजों को गति, उछाल और कैरी से मदद मिलती है और इसलिए यहां टॉस उतना महत्वपूर्ण नहीं है। यहां पिच पर 165-170 का औसत स्कोर है।

भारत- साउथ अफ्रीका के स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, आवेश खान, यश दयाल।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रेयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरा और चौथा टी20 इंटरनेशनल) और ट्रिस्टन स्टब्स।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here