30वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट कल से ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर 

0

भोपाल: 30वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार से ओल्ड कैंपियन मैदान पर शुरू हो हरा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन सुबह 11.00 बजे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और खेलमंत्री विश्वास सारंग करेंगे। टूर्नामेंट टी-20 फार्मेट में खेला जाएगा। इसमें एलीट ग्रुप में 13 टीमें भागीदारी कर रही हैं। जबकि 32 टीमें प्लेट ग्रुप में खेलेंगी।

प्लेट ग्रुप में कार्पोरेट और डिपार्टमेंट की टीमें होंगी। एलीट ग्रुप में एडिटोरियल से जुड़े प्लेयर ही भागीदारी करेंगे। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच दोपहर 12.30 बजे से। दोनों मैच के प्लेयर ऑफ द मैच को मैच समाप्ति पर पुरस्कृत किया जाएगा। ओल्ड कैंपियन के अलावा कुछ मैच फेथ क्रिकेट ग्राउंड और बाबे आली मैदान पर भी खेले जाएंगे। इसमें कुल 43 टीमों के 645 खिलाड़ी भागीदारी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here