एनएसटी खेल अवार्ड-2025 कल : खेल मंत्री सारंग ओलंपियन शिवेंद्र सिंह, शूटर नीरू, सूरज, क्रिकेटर अनिकेत, एथलीट पूजा और पद्मश्री सुशील दोशी सहित 34 खेल हस्तियों को करेंगे सम्मानित

0

– अपेक्स बैंक समन्वय भवन सभागार में सुबह 11 बजे से होगा कार्यक्रम

– नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) का 30वां खेल अवार्ड सम्मान समारोह

– खिलाड़ियों, कोचों, पत्रकारों और खेल प्रोत्साहकों को अलग-अलग श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

(NST News) भोपाल। भारतीय हॉकी टीम के कोच एवं ओलंपियन शिवेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय शूटर निरू ढाडा, सूरज शर्मा, एथलीट पूजा, आईपीएल क्रिकेटर अनिकेत वर्मा, शटलर अनुष्का शाहपुरकर, पद्मश्री सुशील दोशी समेत खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश की 34 खेल हस्तियों को 30वें नेशनल स्पोर्टस टाइम्स (एनएसटी) खेल अवार्ड-2025 से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कोचों, पत्रकारों और खेल प्रोत्साहकों को भी नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स 2025 अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह कार्यक्रम भोपाल के अपेक्स बैंक समन्वय भवन सभागार (न्यू मार्केट) में 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के प्रधान संपादक और आयोजन सचिव इंद्रजीत मौर्य ने बताया कि सबसे बड़ा सम्मान मध्यप्रदेश खेल रत्न अवार्ड ग्वालियर के हॉकी खिलाड़ी शिवेंद्र सिंह को दिया जाएगा। जबकि स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर का अवार्ड शूटिंग खिलाड़ी सूरज शर्मा (मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी) को दिया जाएगा। समारोह में खेल रत्न, श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, लाइफटाइम अचीवमेंट, कोच, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार, स्पेशल अवार्ड, क्लब और संस्थान अवार्ड जैसी कुल 12 श्रेणियों में अवार्ड दिए जाएंगे। पिछले वर्ष कुल 32 खिलाड़ियों को यह अवार्ड प्रदान किया गया था। उल्लेखनीय है कि 1996 से यह अवार्ड खिलाड़ियों को लगातार दिया जा रहा है। इस अवार्ड से अब तक देश प्रदेश के करीब डेढ़ हजार से अधिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मानित हो चुके हैं। इस खेल अवार्ड का मुख्य उद्देश्य देश-प्रदेश में खेलों-खिलाड़ियों और खेलों से जुड़े लोगों को बढ़ावा देना, प्रोत्साहन देना है। खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्टस टाइम्स ने हाल ही में अपने 32वें वर्ष में प्रवेश किया है। इसी उपलक्ष्य में पत्रिका का यह तीसवां खेल आयोजन आयोजित किया जा रहा है। खेल समारोह में खिलाड़ियों को अवार्ड, शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि

विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री, खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता विभाग, म.प्र. शासन

कार्यक्रम अध्यक्ष

राकेश कुमार गुप्ता, संचालक, खेल एवं युवक कल्याण विभाग, म.प्र.

विशिष्ठ अतिथि

भगवानदास सबनानी, विधायक, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा, भोपाल

पवन कुमार डालमिया, निदेशक, डाक सेवाएं, म.प्र.

पंकज शुक्ला, चेयरमैन एवं सीएमडी, ग्राम्या, भोपाल

सायराम एस. अय्यर, अंतरराष्ट्रीय गायक (पुरुष एवं महिला स्वर), मुंबई

अनुपम चौकसे, चांसलर, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भोपाल

विशेष अतिथि

लोकेश कुमार, अंचल प्रमुख, यूको बैंक, भोपाल

अभिषेक मोहन गुप्ता, वाइस चांसलर, जागरण सोशल वेलफेयर सोसायटी, भोपाल

ए.एस. सिंहदेव, संरक्षक, स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप, भोपाल

जयदेव शर्मा, विश्वामित्र अवार्डी एवं पूर्व भारतीय कोच, भोपाल

गीता अय्यर, समाजसेविका, नागपुर

खिलाड़ी अतिथि

पद्मश्री सुशील दोशी, अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर, इंदौर

शिवेन्द्र सिंह, हॉकी ओलंपियन एवं कोच, भारतीय टीम

विवेक सागर, हॉकी ओलंपियन एवं सदस्य, भारतीय टीम

एनएसटी खेल अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ियों की सूची –

मप्र खेल रत्न अवार्ड

– शिवेंद्र सिंह,हॉकी, ग्वालियर

स्पोटर्स मैन ऑफ द ईयर

– सूरज शर्मा, शूटिंग, मप्र अकादमी

श्रेष्ठ खिलाड़ी अवार्ड

– अनिकेत वर्मा (क्रिकेट, भोपाल)।

– नीरू ढांडा (शूटिंग, मप्र राज्य शूटिंग अकादमी)।

– हर्षवर्धन सिंह (कयाकिंग-केनोइंग, साई)।

– पूजा (एथलेटिक्स, साई भोपाल)।

– मिथुन वर्मा (थ्रोबॉल, भोपाल)।

– सोनिया कुमरे (हॉकी, रायसेन)।

श्रेष्ठ प्रतिभा खिलाड़ी

– अनुष्का शाहपुरकर (बैडमिंटन, इंदौर)।

– भव्य प्रताप सिंह (बॉक्सिंग, मध्यप्रदेश अकादमी)।

– कुंदन कछावा (मलखंभ, शाजापुर)।

– संयुक्त पुरस्कार: आकांक्षा सोलंकी (कराते, मध्यप्रदेश अकादमी)

– एरिका गुप्ता (कराते, शाजापुर)।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

– पद्मश्री सुशील दोशी (क्रिकेट कमेंटेटर, इंदौर)।

– हाई परफॉर्मेंस कोच पुरस्कार

– रोशन लाल (कोच, बॉक्सिंग, मध्यप्रदेश अकादमी)।

कोच अवार्ड

– योगेश मालवीय (मलखंभ, उज्जैन)।

– मनोज कुमार झा (ट्रायथलॉन, मध्यप्रदेश अकादमी)।

– वीरेंद्र खारसोदिया (जि-जूत्सू, देवास)।

– संगीता दीक्षित (हॉकी, खेल विभाग ग्वालियर)।

खेल प्रमोटर्स अवार्ड

– दिग्विजय सिंह (सचिव, मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ, जबलपुर)।

– शांति कुमार जैन (सचिव, भोपाल क्रिकेट संघ)।

– जोसेफ बाक्सला (डीएसओ, ग्वालियर)।

– दीवान चंद्र मौली (स्पोर्ट्स हेड ऑफ डिपार्टमेंट, मॉडल स्कूल भोपाल)।

खेल पत्रकार अवार्ड

– राजदिल शिवहरे (नई दुनिया, ग्वालियर)।

– रफी मोहम्मद शेख (स्वतंत्र खेल पत्रकार, इंदौर)।

– नितेश छाबड़ा (नव प्रदेश, रायपुर)

स्पेशल अवार्ड

– प्रतीक शर्मा (कराते रेफरी, डब्ल्यूकेएफ , इंदौर)।

– सुनीता सिंह (पर्वतारोही, जबलपुर)।

– योगेंद्र सिंह-योगराज सिंह (क्रिकेट, भोपाल)।

– मोनिका तोमर (फिजियो, मध्यप्रदेश अकादमी)।

– अर्जुन पवार (ग्राउंड्समैन, खेल विभाग)।

– विधि बोंडे (साइकिलिंग, भोपाल)।

खेल संस्थान अवार्ड

– एचएमजी सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, भोपाल।

– स्कूल आफ सागर ग्रुप, भोपाल।

क्लब अवार्ड (संयुक्त)

– गुरुंग ताइक्वांडो अकादमी, भोपाल।

– फिजिक एंड फिगर जिम, भोपाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here