30वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन 27 अगस्त से

0

(NST News) भोपाल. भोपाल में 30वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन टूर्नामेंट 27 अगस्त से टीटी नगर स्टेडियम में शुरू होगा। यह मुकाबला हर साल की तरह इस बार भी दो ग्रुप में खेला जाएगा। पहले ग्रुप में सिर्फ पत्रकार हिस्सा लेंगे, जबकि दूसरे ग्रुप में मीडिया संस्थानों के अन्य सेक्शन के खिलाड़ी खेलेंगे। दोनों ग्रुप में पुरुष और महिला वर्ग के सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबले होंगे। पहले दिन पुरुष और महिला सिंगल्स के मैच खेले जाएंगे, दूसरे दिन डबल्स और मिक्स्ड डबल्स होंगे, और तीसरे दिन सभी फाइनल मुकाबले होंगे। विजेताओं को ट्रॉफी, ट्रैकसूट और नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन खेल मंत्री विश्वास सारंग, रिलायंस के मेंटोर फरहान अंसारी, खेल संचालक राकेश गुप्ता और संरक्षक मृगेंद्र सिंह करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी 25 अगस्त तक सुबह 9 से 11 बजे के बीच टीटी नगर स्टेडियम में आयोजक नवेद इशरत और इंद्रजीत मौर्य से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here