भोपाल लेपर्ड्स के चयन ट्रायल में 350 क्रिकेटरों ने लिया हिस्सा, 40 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। आगामी सत्र की मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल) की तैयारियों के तहत भोपाल लेपर्ड्स क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल 30 और 31 जनवरी 2026 को एचएमजी क्रिकेट मैदान, डीपीएस भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। ट्रायल में भोपाल, सीहोर और विदिशा जिलों से लगभग 350 युवा क्रिकेटरों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

चयन प्रक्रिया के तहत प्रदर्शन के आधार पर 40 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। अब इन खिलाड़ियों के बीच चयन मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से अंतिम रूप से भोपाल लेपर्ड्स टीम के लिए प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा। चयन मैच 4 और 5 फरवरी को डीपीएस क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे।

गौरतलब है कि भोपाल लेपर्ड्स मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (सिंधिया कप) 2025 की चैंपियन टीम रही है। टीम प्रबंधन इस सत्र में भी खिताब बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में चयन ट्रायल और प्लेयर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह चयन ट्रायल युवा खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखाकर पेशेवर क्रिकेट की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देकर टीम के भविष्य को मजबूत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here