33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने पीपुल्स को 38 रनों से हराया,डीबी पोस्ट की एकतरफा जीत

भोपाल। डीबी पोस्ट ने एबसोल्यूट इंडिया को 110 रनों से हराकर 21वें आईईएस पब्लिक स्कूल इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में एकतरफा जीत दर्ज की है। दिन के एक अन्य मैच में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने पीपुल्स काे 38 रनों से हराया।ओल्ड कैंपियन मैदान पर दिन के पहले मैच में डीबी पोस्ट ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए। इसमें डेविड अब्राहम ने 85 रनों की पारी खेली। जबकि विक्रांत ने 19 और पंकज जैन 16 और कप्तान मंसूर ने 14 रन बनाए। नितिन ने दो विकेट लिए।

जवाब में एबसोल्यूट इंडिया 14.3 ओवर में 69 रनों पर आउट हो गई। हरीश ने 33 और प्रदीप ने 16 रन बनाए। नईम और मंसूर ने दो-दो विकेट लिए। डेविड डिजीआना मैन आफ द मैच रहे। उन्हें आईईएस ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर बीएस यादव ने पुरस्कृत किया। दूसरे मैच में एनएसटी ने तीन विकेट पर 147 रन बनाए। इसमें जीतू बागरे ने 51 रनों की पारी खेली। दामोदर प्रसाद आर्य ने 21 ओर कप्तान मोहन द्विवेदी ने 15 रन बनाए। सत्येंद्र प्रजापति और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में पीपुल्स 19.4 ओवर में 121 रन पर आउट हो गई। विवेक 10 रन बना पाए। सचिन ने तीन विकेट लिए। वे मैन आफ द मैच रहे,जबकि राघवेंद्र सिंग, इंद्रजीत मौर्य ,संजीव ने क्रमश २-२ विकेट लिए। कप्तान मोहन ने एक विकेट लिया।

आज का मैच
अटल प्रदेश बनाम आइना प्रदेश का
दोपहर 1.00 बजे से

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles