नई दिल्ली : हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। हार्दिक पिछले दो साल से टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन अभी तक वह मुंबई को खिताब नहीं दिला पाए हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है और उसके नाम 5 ट्रॉफियां दर्ज हैं। ऐसे में इस सीजन टीम के प्रदर्शन और खिताब जीतने की संभावनाओं को लेकर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी राय रखी है।
कागज़ों पर मजबूत दिखती है मुंबई इंडियंस की टीम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि देखिए ऑन पेपर आप मुंबई इंडियंस टीम को देखेंगे तो आप कहेंगे कि ये टीम बिल्कुल आईपीएल 2026 टाइटल की दावेदार है। मुंबई इंडियंस की जिस तरह की बल्लेबाजी है और हार्दिक पंड्या की जिस तरह की फॉर्म है। रोहित शर्मा अब रेगुलर नहीं खेल रहे हैं, फिर भी उनसे बहुत सारी उम्मीदें रहती है। रेयान रिकेल्टन अभी-अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा खेलकर आए हैं तो वहीं क्विंटन डिकॉक भी शानदार लय में हैं।
नाम बड़े, लेकिन दर्शन छोटे
भज्जी ने मुंबई की बल्लेबाजी लाइनअप के बारे में आगे कहा कि रदरफोर्ड भी अच्छा करके आए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव इतना जबरदस्त खेलते हैं तो इस टीम पर आप निगाह डालोगे तो ऐसा लगता है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कि हां, इनके साथ मैच है तो मुश्किल होगा इस टीम को हराना पर क्या ये टीम अपने उस लहजे से खेलेगी ये एक बड़ा चैलेंज होगा यही हार्दिक पंड्या के लिए भी पिछले दो साल से चैलेंज रहा है। नाम बहुत बड़े-बड़े थे टीम में, लेकिन दर्शन वैसा रहा नहीं है।
बेहतर कप्तान के रूप में नजर आ सकते हैं हार्दिक पंड्या
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने आगे कहा कि उम्मीद है इस साल मुंबई इंडियंस बेहतर प्रदर्शन करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका मानना है कि हार्दिक पंड्या एक बेहतर लीडर के रूप में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरभजन ने कहा कि गुजरात टाइटंस के लिए जो कप्तानी और प्रदर्शन हार्दिक ने किया था, वैसा वह अब तक मुंबई के लिए नहीं कर पाए हैं। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि इस बार हार्दिक टीम की कमान मजबूती से संभालेंगे और बल्ले व गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर एक सच्चे लीडर की तरह उदाहरण पेश करेंगे।


