42वीं सीनियर नेशनल रोइंग: सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड बना ओवरऑल चैंपियन 

0

चैम्पियनशिप 2025 का समापन समारोह संचालक, खेल डॉ. रवि कुमार गुप्ता के मुख्य अतिथ्य में हुआ सम्पन्न, किया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित

भोपाल: 03 से 07 मार्च 2025 तक 42वीं रोइंग सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन बड़ी झील भोपाल में किया गया। प्रतियोगिता का समापन समारोह मुख्य अतिथि संचालक खेल और युवा कल्याण म.प्र. डॉ. रवि कुमार गुप्ता की गरिमय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। खेल संचालक ने प्रतियोगिता के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्षन की सराहना करते हुये उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही प्रतिभागिता करने आये देश भर के खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्षन करने के लिए अपनी शुभकामनाऐं दी।

इस अवसर पर रोइंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया के चैयरमेन बालाजी मर्दपा एवं कॉम्पीटीशन डायरेक्टर स्माईल बेग,रोइंग संघ के पदाधिकारी, संयुक्त संचालक, खेल एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।उल्लेखीय है कि 03 मार्च 2025 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वॉटर स्पोटर््स को भोपाल में बढावा देने के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने की पहल की थी। देश भर से लगभग 400 से ज्यादा खिलाड़ियों और 27 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की।

आज अंतिम दिन प्रतियोगिता में 15 टीमों द्वारा 18 इवेन्ट में फायनल मुकाबले खेले गये। इन मुकाबलों में सर्विसेज स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड ने 07 स्वर्ण और 01 रजत सहित कुल 08 पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवर ऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं ऑल इण्डिया पुलिस ने 05 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य सहित कुल 07 पदकों के साथ द्वितीय स्थान और केरल ने 03 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य सहित कुल 05 पदक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह मध्यप्रदेश ने 01 रजत और 04 कांस्य सहित कुल 05 पदक अर्जित कर 8वां स्थान प्राप्त किया।

टीमों द्वारा अर्जित पदक एवं प्राप्त स्थान की जानकारी इस प्रकार है:- 

सर्विसेज स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड – प्रथम स्थान (07 स्वर्ण, 01 रजत कुल 08 पदक)।ऑल इण्डिया पुलिस – द्वितीय स्थान (05 स्वर्ण, 01 रजत, 01 कांस्य कुल 06 पदक)।केरल – तृतीय स्थान (03 स्वर्ण, 01 रजत, 01 कांस्य कुल 05 पदक)।आर्मी स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड – चतुर्थ स्थान (01 स्वर्ण, 06 रजत कुल 07 पदक)।हरियाणा – 5वां स्थान (01 स्वर्ण, 02 रजत, 02 कांस्य कुल 05 पदक)।राजस्थान – 6वां स्थान (01 स्वर्ण पदक)।ओडिसा – 7वां स्थान (02 रजत, 02 कांस्य कुल 04 पदक)।मध्यप्रदेश – 8वां स्थान (01 रजत, 4 कांस्य कुल 05 पदक)।मणिपुर – 9वां स्थान (01 रजत, 1 कांस्य कुल 02 पदक)

अंडमान-निकोबार 10वां स्थान (01 रजत)।महाराष्ट्रा – 10वां स्थान (01 रजत)।रोइंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया देहली – 11वां स्थान (03 कांस्य),12. इण्यिन नेवी स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड – 12वां स्थान (02 कांस्य)।13. पंजाब – 13वां स्थान (01 कांस्य)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here