24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

45 साल की वीनस विलियम्स को वाइल्ड कार्ड प्रवेश, एकल और युगल में भाग लेने का मौका

नई दिल्ली : दिग्गज अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और सात बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को इस साल के इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड के माध्यम से प्रवेश मिला है। टूर्नामेंट आयोजकों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। यह टूर्नामेंट 1 से 15 मार्च तक दक्षिणी कैलिफोर्निया में आयोजित होगा, जिसमें वीनस विलियम्स एकल और युगल दोनों वर्गों में हिस्सा लेंगी।

वाइल्ड कार्ड के लिए आयोजकों को धन्यवाद

वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलने से उत्साहित वीनस विलियम्स ने कहा, इंडियन वेल्स वापस जाना और कैलिफोर्निया में अपने घर लौटना बहुत अच्छा है। उत्साहित फैंस के सामने खेलने जैसा कुछ नहीं है। मैंने इतने वर्षों में यहां बहुत सारी यादें बनाई हैं। मैं आयोजकों की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे वापस बुलाया।

इंडियन वेल्स में वीनस विलियम्स ने तीन बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया

पूर्व वर्ल्ड नंबर वन और चार बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विलियम्स ने पहले भी इंडियन वेल्स में काफी सफलता हासिल की है। वह तीन बार सेमीफाइनल तक पहुंची हैं। आखिरी बार 2024 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के माध्यम से ही उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। 45 साल की विलियम्स ने 2026 में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन से की थी। उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। हालांकि, वह पहले दौर से ही बाहर हो गई थीं, लेकिन ओपन एरा में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया था।

वीनस विलियम्स ने शुरुआती सेट में कड़ा मुकाबला जीता, लेकिन दूसरे सेट में डेनिलोविच ने बेसलाइन से वापसी की। सर्बियाई खिलाड़ी ने निर्णायक सेट में भी अपना दबदबा बनाए रखा और अहम मौकों पर विलियम्स की सर्विस तोड़कर मैच अपने नाम कर लिया। पिछले साल वीनस अपनी पार्टनर लेयला फर्नांडीज के साथ यूएस ओपन युगल के क्वार्टरफाइनल में पहुंची थीं। इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में वीनस विलियम्स के प्रदर्शन पर दुनियाभर के टेनिस फैंस की नजरें टिकी रहेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles