चौथी किओ राष्ट्रीय कराते: मध्यप्रदेश 7 स्वर्ण जीतकर बना ओवर ऑल चैम्पियन

0

भोपाल। 26 से 29 मार्च 2025 तक चौथी किओ राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन हैदराबाद में किया गया। चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा 7 स्वर्ण,1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 12 पदक अर्जित कर ओवरआल राष्ट्रीय चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली 6 स्वर्ण,4 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 13 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और हरियाण 4 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 11 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here