भोपाल: टेक्नोक्रेट्स टीआईटी समूह के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर अटल मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें समूह के छात्रों के साथ साथ शिक्षको ने भी इस मैराथन में भाग लेकर अपना उत्साह एवं जोश दिखाया। आयोजन समिति ने बताया कि इस मैराथॉन प्रतियोगिता में पुरूष्कार स्वरूप प्रथम अनूप पटेल ने 11000 रू.. द्वितीय रनधीर सिंह 7100 रू एवं तृतीय अमन कुमार 3100 को नकद पुरूष्कार भी दिया गया।
इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों के मन में बड़ा उत्साह देखा गया एवं सभी में स्वास्थ के प्रति जागरूकता के लिए दौड़ क्यो जरूरी है यह भी बताया गया। आयोजित कार्यक्रम में भोपाल के आई.पी.एस. डॉ. संजय कुमार अग्रवाल, टेक्नोक्रेट्स टीआईटी समूह की अध्यक्षा, एम.डी., बाइस चैयरमेन द्वारा रिबन काट कर दौड़ का शुभारम्भ किया गया। टेक्नोक्रेट्स समूह के अन्तर्गत टेक्नोक्रेट्स समूह से लेकर हथाईखेड़ा डेम तक 5 किलोमीटर की मेराथॉन में समूह के लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिसमें सभी प्रतिभागियों ने जोश के साथ भाग लिया एवं जीतने की भरकस प्रयाश किया। इस प्रतियोगिता में छात्रो के लिए मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, साइवर क्राइम, नशा मुक्ति, स्वच्छता, स्वच्छ भोपाल स्वस्थ्य भोपाल था जिसमें दौड़ के साथ साथ फन, मस्ती, डांस एवं खाना खजाना का भी आनन्द लियां गया। इस मैराथन में छात्र छात्राओं एव स्टाफ द्वारा अपने शहर एवं अपने देश को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाने की शपथ ली। आयोजन के पश्चात छात्रों ने डी.जे. की धुन पर जमकर धमाल एवं मस्ती की।


