52वी नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट 2024 दिल्ली में म. प्र. राज्य खेल अकादमी की हॉकी टीम पहुंची फाइनल में

0

भोपाल: दिल्ली में 15 से 25 अक्टूबर 2024 तक आयोजित 52वीं नेहरू जूनियर हॉकी टूरनामेंट 2024 में म. प्र. राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में अकादमी की टीम ने राउण्ड ग्लास हॉकी टीम को 3-2 के रोमांचक स्कोर से पराजित किया।

  • सेमीफाइनल मुकाबले की जानकारी:

सेमीफाइनल में म.प्र. राज्य खेल अकादमी के खिंलाड़ियों नवीन इक्का, करन गौतम, और विवेक पाल ने टीम के लिए महत्वपूर्ण गोल किए। प्रत्येक ने 1-1 गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि राउण्ड ग्लास टीम की ओर से अनुराग सिंह और अमनदीप ने 1-1 गोल किए। म.प्र. राज्य खेल अकादमी की टीम ने सटीक रणनीति और शारीरिक दक्षता के साथ खेलते हुए मुकाबले में जीत दर्ज की और फाइनल के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।

  • फाइनल मुकाबला:

फाइनल मुकाबला म.प्र. राज्य खेल हॉकी अकादमी और नवल टाटा टीम के बीच 25 अक्टूबर 2024 को दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। यह मैच दोनोंही टीमों के लिए महत्वपर्ण है, और म.प्र. राज्य खेल अकादमी की टीम ने फाइनल में जीत की उम्मीद के साथ परी तैयारी की है।

  • म.प्र. राज्य खेल हॉकी अकादमी की टीम:

1. आतिफ खान (गोलकीपर), 2. गुफरान अली, 3. नवीन इक्का, 4. आसिर अली खान, 5. सुभान आबिद, 6. लव, 7. निगोम्बाम रोहिन सिंह, 8. आनंद यादव, 9. करन गौतम, 10. मिजान उर रहमान, 1 1. विवेक पाल, 12. तोहीद अहमद, 13. हर्ष, 14. सचिन चिरोलिया, 15. रितेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशिक्षकः श्री लोकेन्द्र शर्मा, मैनेजर: आरिफ खान

प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी शुभकामनाएं

म.प्र. के खेल मंत्री, माननीय विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को फाइनल में पहुँचने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिखिलाड़ी फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उनकी मेहनत और समर्पण से हम सभी को गर्व महसूस हो रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here