64वीं सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा शुरु

0
इंदौर: इंदौर सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 64वीं सरताज लीग बैडमिंटन स्पर्धा नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में शुरु हुई, मन बड़जात्या, तीर्थ गोयल, अशांक मिश्रा, अयांश मिश्रा, दिव्यांशी सिरोही ने अपने प्रारंभिक लीग मैच जीते, स्पर्धा का उदघाटन मल्हारगंज क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एपी सी)विवेक सिंह चौहान ने किया, स्पर्धा सचिव, सरताज अकादमी प्रबंध निदेशक धर्मेश यशलहा ने संचालन किया,13वर्ष बालक वर्ग में मन बड़जात्या ने अदवैत सिंह चौहान को 15-3,15-3 से और तीर्थ गोयल ने अशांक मिश्रा को 15-9,15-13 से हराया, 11वर्ष आयु में अशांक मिश्रा ने अयांश मिश्रा को 15-3,15-3 से पराजित किया, कोंपल 9वर्ष आयु वर्ग में अयांश मिश्रा ने आराध्या सिंह परमार को 15-1,15-2 से हराया, स्पर्धा के मुकाबले लीग आधार पर हो रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here