नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मुकाबले में भारत के लिए नाबाद 51 रन की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेथ ओवर्स में रन बनाने के मामले में उनसे आगे निकल गए। तिलक वर्मा ने दूसरे मैच में भारतीय टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई और निडर पारी खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया।
तिलक वर्मा ने कीवी टीम के खिलाफ खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर सूर्यकुमार को पीछे छोड़ दिया और डेथ ओवर में रन बनाने के मामले में उनसे आगे निकल गए। तिलक वर्मा ने अब तक टी20आई मैचों में भारत के लिए डेथ ओवर्स में कुल 462 रन 46 की औसत और 204 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं जबकि सूर्यकुमार यादव ने 455 रन 38 की औसत और 223 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। तिलक वर्मा अब चौथे नंबर पर आ गए जबकि सूर्यकुमार 5वें नंबर पर चले गए।
भारत की तरफ से टी20आई में डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हार्दिक पंड्या पहले स्थान पर हैं जिन्होंने अब तक 1140 रन 23 की औसत और 186 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं तो वहीं एमएस धोनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 34 की औसत और 161 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 856 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली इस सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने 777 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 198 का था जबकि उनका औसत 46 का था।


