31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

73 स्लॉट, 41.1 करोड़—किसकी खुलेगी किस्मत? विश्व विजेता बेटियों पर टिकी निगाहें!

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन गुरुवार, 27 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में होगा। इस बार कुल 277 खिलाड़ियों की किस्मत ऑक्शन टेबल पर दांव पर लगी होगी, जिसमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इन सभी में से सिर्फ अधिकतम 73 खिलाड़ियों की ही किस्मत खुल सकेगी, क्योंकि टीमों के पास कुल 73 स्लॉट ही खाली हैं। हर फ्रेंचाइज़ी को अपने स्क्वाड में कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी रखने होंगे, इसलिए इस नीलामी में दांव-पेंच, रणनीति और बड़े सरप्राइज़ देखने को मिल सकते हैं।

विश्व विजेता बेटियों पर रहेंगी सबकी नजरें

वहीं भारतीय महिला टीम की विश्व विजेता खिलाड़ियों पर भी इस ऑक्शन में खास नजरें रहने वाली हैं। अधिकतम बेस प्राइस 50 लाख रुपये तय किया गया है, जिसमें विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा शामिल हैं। उन पर सभी फ्रेंचाइजियों की गहरी नजर होगी, क्योंकि उनका प्रदर्शन लगातार दमदार रहा है। गौरतलब है कि यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति को रिटेन नहीं किया, जिससे वह इस मेगा ऑक्शन की सबसे बड़ी चर्चा बन गई हैं और बोली लगाने वाली टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

50 लाख रुपये के बाद दूसरा सबसे ऊँचा बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा गया है, जिसमें पॉवर हिटर किरण नवगिरे शामिल हैं। उनके धमाकेदार बल्लेबाजी अंदाज़ को देखते हुए इस धुरंधर बैटर के लिए सभी टीमों के बीच कड़ी जंग देखने को मिल सकती है। इसके बाद आता है 30 लाख रुपये का बेस प्राइस स्लैब, जिसमें विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज क्रांति गौड़, स्पिनर श्री चरणी और स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के अनुभव और मैच-विनिंग क्षमता को देखते हुए इस श्रेणी में भी टीमों के बीच रोमांचक बोली लगने की पूरी उम्मीद है।

इन तीनों खिलाड़ियों पर भी टीम ताबड़तोड़ बोलियां लगा सकती हैं। इनके अलावा युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर वैष्णवी शर्मा का बेस प्राइस 10 लाख है और उनके लिए भी इस बार अच्छी बोली लग सकती है। वहीं विदेशी खिलाड़ी मेग लैनिंग, एलिसा हीली, एमेली कर, लॉरा वोल्वार्ट और सोफी एक्लेस्टोन पर भी नजरें होंगी।

किस टीम के पास कितनी रकम और खाली स्लॉट
टीम शेष पर्स (INR) उपलब्ध स्लॉट विदेशी स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स 5.70 करोड़ 13 4
गुजरात जायंट्स 9.00 करोड़ 16 4
मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ 13 4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6.15 करोड़ 14 5
यूपी वॉरियर्स 14.50 करोड़ 17 6
सभी 5 टीमों की रिटेंशन लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स
एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कैप, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, निकी प्रसाद
मुंबई इंडियंस
हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हैली मैथ्यूज, नेट सीवर ब्रंट, जी कमालिनी
आरसीबी
स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल
यूपी वॉरियर्स
श्वेता सेहरावत
गुजरात जायंट्स
एश्लेग गार्डनर, बेथ मूनी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles