7th मास्टर्स कप (वेटरन) एवं इंटर क्लब सीनियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 18 दिसंबर से

0

भोपाल
स्पोर्ट्स क्लब ऑफ भोपाल द्वारा गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 7th मास्टर्स कप (वेटरन) क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का आयोजन 18 दिसम्बर 2023 से ओल्ड कैपियन खेल मैदान पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में वेटरन ग्रुप मे 8 और इंटर क्लब मे 8 टीमों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिन्हे चार चार के ग्रुप मे बाटा जाएगा। वेटरन ग्रुप मे प्रतियोगिता में 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी ही खेल पायेंगे।

प्रतियोगिता मे वेटरंस ग्रुप मे गत वर्ष की विजेता आईपीसी मास्टर्स उप विजेता डायनामिक वेटरंस इंदौर के अलावा ग्वालियर, रेल्वे मास्टर्स, एम सी सी ए मास्टर्स, ऑफिसर इलेवन, हमीदिया स्पोर्ट्स, फगीटो इलेवन और केनीयन क्लब की टीमें शिरकत करेंगी जबकि इंटर क्लब मे गत वर्ष की विजेता उड़ान अकादमी , फेथ क्रिकेट क्लब , अंकुर अकादमी , मयंक चतुर्वेदी अकादमी , एन सी सी सी, सेंट माइकल अकादमी , अरेरा अकादमी , अकीरा क्लब, वी एस अकादमी और एल बी एस अकादमी की टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता दोनों ग्रुप मे लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जायेगी, प्रतियोगिता में एंट्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। प्रतियोगिता कलर ड्रेस में और सफेद बॉल से खेली जायेगी। कलर ड्रेस की व्यवस्था टीम को स्वयं करना होगी। अधिक जानकारी के लिए अजय भगत और योगेंद्र व्यास से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here