8 वा आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट 15 जनवरी से भोपाल में

0

भोपाल. ITF $25K आठवां मेगा अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट है जो कि अरेरा क्लब भोपाल में 15 से 21जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 2023 में वुमन $40K का आयोजन किया गया था जो भारत में पहला था। क्वालीफाइंग में 32 के ड्रा और एकल मुख्य ड्रा में शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी शामिल होंगे।

विश्व में 215वें स्थान पर मौजूद ओलिवर क्रॉफर्ड शीर्ष वरीयता प्राप्त हैं। मुख्य ड्रा में 2 भारतीय शामिल हैं। भारत में नंबर 2 जिन्होंने हाल ही में मोरक्को के मुकुंद शशिकुमार और प्राजल देव के खिलाफ डेविस कप मुकाबला खेला था। टूर्नामेंट में एकल के साथ युगल स्पर्धा भी शामिल है।

प्रवेश निःशुल्क है और युवाओं के लिए आने और देखने का यह एक शानदार अवसर है। यह एक अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट है और यह बहुत प्रतिष्ठित है यह जानकारी आज रायसेन रोड स्थित ओम होंडा शोरूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईटीएफ आयोजन समिति के सदस्य मनोज सिंह कुकरेजा, अतुल धूपर, प्रमोद दीक्षित और श्री आशीष पांडे ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here