मप्र बैडमिंटन लीग दूसरी चयन स्पर्धा : भोपाल, इंदौर,उज्जैन, ग्वालियर, धार के खिलाड़ियों का बोलबाला

0
MP Badminton League Second Selection Competition
MP Badminton League Second Selection Competition

भोपाल। मप्र बैडमिंटन लीग दूसरी चयन स्पर्धा में धार की मुस्कान जाट, भोपाल की आदित्या शर्मा, मन्नत सबलोक, देवास की प्रियांशी थपलियाल, इंदौर की जीवल बतरा और धारा सातालकर, उज्जैन की नियति चंदानी ने 15 वर्ष बालिका, नीमच के अंगद मुछाल, ग्वालियर के सम्यक जैन और अभिनव शर्मा, इंदौर के प्रफुल्ल पाठक युधिश विरोधिया नए 15 वर्ष बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
टीटी नगर स्टेडियम में हो रही इस स्पर्धा में भोपाल के स्वर्णिम विकास पांडे और अमित किशोर, नर्मदापुरम के अयांश सिंह, इंदौर के पार्थ शर्मा, उज्जैन के एकांश गुप्ता 13 वर्ष बालक, भोपाल की प्रेक्षा भाटिया, अनविता माहेश्वरी सोमानी, कार्तिका पाठक और अर्ना सिंह, उज्जैन की श्रेया अग्रवाल, ग्वालियर की रोशनी ठाकुर, इंदौर की मिशीता मजुमदार 13 वर्ष बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इंदौर के अवनिश नेकिए, कैवल्य अग्रवाल सिंगरौली के प्रयान धिराना, धार के हर्षवर्धन सिंह, उज्जैन के जयादित्य मित्तल, इंदौर के इशान अली, भोपाल के मोहम्मद अरहआन 11 वर्ष बालक, भोपाल की आध्या तिवारी, स्वरा वैद्य मान्यता रआइकवआर, अदिति परमार, भुमि कौशिक, इंदौर की ऐशानी गोयल, देवास की अन्वेशिका दुबे 11 वर्ष बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हैं। भोपाल के हर्षित रघुवंशी और श्रेष्ठ परमार एवं आशिष प्रधान और तनवीर सिंह, धार के अवधेश जाट और ग्वालियर के विनय शर्मा, इंदौर के वत्सल सोमण और जबलपुर के भुवन चंद्र कोतिकाला पुरुष युगल के पहले दौर में जीते, भोपाल की आरोही शर्मा, डां ग्रेसी सिंह और धार की शिवानी चौधरी महिला एकल के दूसरे दौर में आई, भोपाल के ईशान पंत, धीरेंद्र कुशवाहा, तेजस वार्ष्णेय, आर्यन शर्मा, इंदौर के वरदान अग्रवाल, खरगोन के सार्थक कश्यप, ग्वालियर के अभिनव शर्मा, धार के पार्थ भट्ट, मंदसौर के प्रणव चौधरी 17वर्ष बालकों के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
18 लाख रुपए इनामी राशि की मप्र लीग बैडमिंटन के लिए चार स्पर्धाओं से 120 खिलाड़ियों का चयन फाइनल्स के लिए होना है। भोपाल स्पर्धा से 30 खिलाडियों का चयन होगा। आज सुबह से देर रात तक चार कोर्ट्स पर मैच होते रहे। 26 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से मैच खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here