Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच थाईलैंड से 27 अक्तूबर को

0
Asian Champions Trophy indian women hockey team
Asian Champions Trophy indian women hockey team

नई दिल्लीः भारतीय महिला हॉकी (Indian women’s hockey) टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्तूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत मलयेशिया और जापान के बीच होने वाले मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह दिन का तीसरा मैच होगा।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता पांच नवंबर तक चलेगी। भारतीय टीम अभी अच्छी फॉर्म में है। उसने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था जबकि पिछले साल स्पेन में एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में खिताब हासिल किया था। भारत ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी जबकि 2018 में वह उप विजेता रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here