India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 : श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में

0
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023
India vs Sri Lanka Asia Cup 2023

नई दिल्लीः एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। अब भारत का मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया को बांग्लादेश से एक मैच खेलना है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए और इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 172 रन पर सिमट गई।भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए।

जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। राहुल ने 39 और किशन ने 33 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। श्रीलंकाई पारी में दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक 42* रन बनाए। धनंजय डे सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होने की संभावना है। हालांकि, बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर समीकरण बदल सकते हैं, लेकिन बांग्लादेश की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और भारतीय टीम की जगह फाइनल में पक्की हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here