राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत होंगे मध्यप्रदेश के 3 खिलाड़ी और 1 प्रशिक्षक

0
3 players and 1 coach from Madhya Pradesh will be decorated with National Sports Honor
3 players and 1 coach from Madhya Pradesh will be decorated with National Sports Honor
  • एश्वर्य, प्राची और सुशीला को अर्जुन पुरूस्कार, हॉकी प्रशिक्षक शिवेन्द्र को मिलेगा द्रोणाचार्य पुरूस्कार

भोपाल। वर्ष 2023 का अंतिम दौर मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिये खुशियों की सौगात लाया है। पहली बार मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पिक खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पेरा कनोइंग की सुश्री प्राची यादव और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुश्री सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ठ खेल पुरूस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के कोच श्री शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरूस्कार से सम्मानित किया जाएगा। तीनों खिलाड़ियों और प्रशिक्षक शिवेन्द्र के नामांकित होने पर पूरे मध्यप्रदेश में खुशी की लहर है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु 9 जनवरी 2024 को प्रात: 11 बजे राष्ट्रपति भवन में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरूस्कार से सम्मानित करेंगी।

ऐश्वर्य प्रतात सिंह तोमर (रायफल शूटिंग)
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर मात्र 22 वर्ष के युवा खिलाड़ी है। मूलतः खरगौन जिले के निवासी है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी में प्रवेश लिया था। ऐश्वर्य विश्व के चोंटी के शूटिंग खिलाड़ियों में शामिल है। भारत के 01 न. के शूटिंग खिलाड़ी भी है। ऐश्वर्य ने रीयो और टोक्यो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। ऐश्वर्य ने अब तक कुल 25 अंतर्राष्ट्रीय पदक और 70 राष्ट्रीय पदक अर्जित किये हैं। हाल ही में आयोजित एशियन गेम्स-2022 चायना में 02 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य पदक सहित कुल 04 पदक अर्जित किये थे। भारत की तरफ से किसी भी खिलाड़ी द्वारा जीतने वाले सर्वाधिक पदक थे। ऐश्वर्य के पिता किसान है। ऐश्वर्य ने शूटिंग की बारीकियां मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में सीखीं और वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के स्टॉर खिलाड़ी है।

प्राची यादव (पैरा कैनो)
प्राची यादव मूलतः ग्वालियर की निवासी है। केएल-2 और वीएल-2 केटेगरी की पैरा कैनो खिलाड़ी है। प्राची यादव स्नातक है। इन्होंने टोक्यो ओलम्पिक और एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अब तक कुल 07 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में और कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भागीदारी कर चुकी है। पेरिस ओलम्पिक के लिए भी प्राची ने पात्रता अर्जित की है। एशियन चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता है। अब तक 04 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्राची से टोक्यो ओलम्पिक के पूर्व संवाद कर उन्हें युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताया था।

सुशीला चानू (हॉकी)
सुशीला चानू मूलतः मणिपुर की खिलाड़ी है। लेकिन मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी में सुशीला चानू ने प्रशिक्षक परमजीत से हॉकी की बारीकियां सीखी है। सुशीला आठ वर्ष तक म.प्र. राज्य खेल अकादमी की खिलाड़ी रही थी। सुशीला ने रीयो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 02 एशियन गेम्स, 01 कॉमनवेल्थ गेम्स 03 एषिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

शिवेन्द्र सिंह (हॉकी)
शिवेन्द्र सिंह मूलतः ग्वालियर के निवासी है। सेन्टर फार्वड के रूप में भारतीय हॉकी टीम का शिवेन्द्र ने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियन चैलेंज, सुल्तान अजलान शाह ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक है। टोक्यो ओलम्पिक और एशियन गेम्स की पदक विजेता टीम के शिवेन्द्र प्रशिक्षक रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here