29वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट तीन जनवरी से

0
Inter Press Cricket Tournament from January 3
Inter Press Cricket Tournament from January 3

भोपाल। 29वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट तीन जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेला जाएगा। इसमें प्रदेश के करीब 400 से ज्यादा मीडिया से जुड़े खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। टूर्नामेंट की विजेता टीम को हर साल की तरह एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि उपविजेता 50 हजार रुपए मिलेंगे।

यह टूर्नामेंट तीन ग्रुपों में खेला जाएगा। इच्छुक टीमें 2 जनवरी तक अपनी एंट्री दे सकती हैं। दो जनवरी को ही ड्रा डाला जाएगा। इसके बाद आने वाली टीमों को मौका नहीं ​मिलेगा।टूर्नामेंट से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। टूर्नामेंट हर साल की तरह टी -20 फार्मेट में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लगभग 90 प्रतिशत मैच ओल्ड कैंपियन पर ही होंगे। एक-एक मैच सभी टीमों को आरएनटीयू या फेथ क्रिकेट ग्राउंड पर भी खेलने का मौका मिलेगाा। टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला करेंगे। उदघाटन अवसर पर एक मैत्री मैच इंदौर मीडिया और भोपाल मीडिया इलेवन के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here