दिव्यांग क्रिकेट टेस्ट मैच : भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम इनिंग और 18 रन से जीता

0
Disabled Cricket Test Match: Indian Disabled Cricket Team won
Disabled Cricket Test Match: Indian Disabled Cricket Team won

100वीं जीत के साथ ऐतिहासिक भारत बनाम नेपाल दिव्यांग क्रिकेट टेस्ट मैच का समापन

आगरा।दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित डीसीसीबीआई टेस्ट कप भारत बनाम नेपाल का समापन रेलवे क्रिकेट स्टेडियम, आगरा कैंट पर हुआ। ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टेस्ट मैच को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने एक इनिंग और 18 रन से जीत लिया। जिसमें भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के उपकप्तान सैयद शाह अजीज ने सर्वाधिक 118 रनों की पारी खेली, उधर सूरज मैन केले ने भी 55 रन बनाए। नेपाल की ओर से रमजान अली ने सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम की ओर से कैलाश प्रसाद ने 6 विकेट, अभिनंदन उपाध्याय ने 5 विकेट, बृजेश द्विवेदी ने 4 विकेट लिए। नेपाल की ओर से दीपक खड़का ने चार विकेट और छबिलाल धोबी ने 3 विकेट लिए।

आगरा की जानी मानी हस्ती जॉन पॉल, मनीष तिवारी, दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ़ इंडिया के महासचिव हारून रशीद, सीईओ ग़ज़ल खान, जॉइंट चेयरमैन सुनील स्वतंत्र कुमार, इरफान अली आदि ने भारत को विजेता ट्रॉफी तथा नेपाल को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान करी। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार कैलाश प्रसाद को, बेस्ट बैट्समैन सैयद शाह अजीज को, बेस्ट बॉलर कैलाश प्रसाद को, बेस्ट फील्डर नेपाल के सुखलाल मियां को तथा बेस्ट विकेट कीपर मोहन को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here