ठाकुर स्मृति क्रिकेट: ओपन ग्रुप में एनसीसीसी बना चैंपियन

0

भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्व. श्री हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (90 ओवर्स ): रोमांचक मैच मे एनसीसीसी ए ने एमसीसी सीनियर्स को मुकाबले के दूसर दिन 3 विकेट से हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा किया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर एमसीसीए सीनियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एमसीसीए सीनियर्स ने शिवांश चतुर्वेदी के 42 रन, प्रारब्ध मिश्रा के 27, लवीन के 26, रजनीश के 15 और प्रियांशु के 12 रनो की बदौलत 48 ओवर मे 153 रन बनाए।

एनसीसीसी ए की तरफ से शुभम झावा ने 28 रन देकर 4, प्रियांशु शुक्ला ने 37 रन देकर 2 जबकि आकाश, गौतम और अविनाश ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एनसीसीसी ए की टीम की टीम ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 42 ओवर मे 7 विकेट खोकर 137 रन बना लिए थे। एनसीसीसी ए की तरफ से मुदित भार्गव ने 28, प्रखर ने 21, गौतम ने 18 पलाश ने 16 और नितेश ने 12 रन का योगदान दिया। दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर मीत त्रिपाठी नाबाद 29 रन और अविनाश नाबाद 16 रन बना कर ख़िताब अपनी टीम के नाम किया । एमसीसीए सीनियर्स की तरफ से शिवांश ने 3, अरबाज़ उद्दीन ने 2 जबकि पियूष और प्रारब्ध ने 1-1 विकेट लिया। एनसीसीसी ए ने यह मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया। पुरस्कार वितरण बीडीसीए चेयरमैन सैयद साजिद अली, सेण्टमाइकल अकादमी के संचालक अबान शकील व बीडीसीए के सचिव शान्ति कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर हेमंत कुमार सूदन, राकेश सिंह बिष्ट, अंकित शर्मा, अतुल खरे, अमित शुक्ला, मनीष शुक्ला, भुवन शुक्ला, केडी गुप्ता, सुरेश खड़से, गुफ़रान अहमद एवं आयोजन सचिव सुशील सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता मे यह रहे सर्वश्रेष्ठ

  • मैन ऑफ द मैच फ़ाइनल : शुभम् झाबा (एनसीसीसी)
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : कनिष्क दुबे (अंकुर क्रिकेट अकादमी)
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : शुभम झावा (एनसीसीसी)
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेण्ट : शिवांश चतुर्वेदी (एमसीसीए)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here