खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स : कुश्ती और आर्चरी में मध्यप्रदेश ने जीते 3 पदक

0

भोपाल। चौथी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैण्ड एवं त्रिपुरा में 17 से 29 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। गेम्स में आज मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 3 पदक अर्जित किये हैं।

आर्चरी में म.प्र. राज्य आर्चरी अकादमी के खिलाड़ी चिराग विद्यार्थी ने 50मी. कम्पाउण्ड इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 142 अंक प्राप्त कर 1 स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चिराग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे के आदित्य ने रजत और चण्डीगढ यूनिवर्सिटी मोहाली के हरप्रीत सिंह मान ने कांस्य पदक अर्जित किया।

कुश्ती में मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के कुश्ती खिलाड़ी उदित पटेल ने 60 कि.ग्रा. ग्रीको रोमन इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 रजत पदक अर्जित किया। जी.के.यू. के मोहित नरवाल ने स्वर्ण और एन.आई.आई.एल.एम.यू. के कपिल दलाल ने कांस्य पदक अर्जित किया।

वहीं इन्दौर के श्रवण कौशिक ने 57 कि.ग्रा. ग्रीको रोमन इवेंट में 1 रजत पदक अर्जित किया। एस.यू. के अमोल बहादुर बोंगर्दे ने स्वर्ण और सी.बी.एल.यू. के सतीश ने कांस्य पदक अर्जित किया। उदित मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय भोपाल और श्रवण देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय इन्दौर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के कल होने वाले मुकाबले
चौथी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में कल 24.02.2024 को मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के शूटिंग, बैडमिंटन, कुश्ती के मुकाबले होंगे। तीरंदाजी रिकर्व 70 मी. मिक्स में चिराग विद्यार्थी और कृतिका बिजपुरिया फायनल में भाग लेंगे और पुरूष और महिला हॉकी की टीमें सेमीफायनल मुकाबला खेलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here