Radharaman sports: गोला फेंक, खोखो,आर्म रेसलिंग के फाइनल मुकाबले संपन्न

0

भोपाल: राधारमण समूह के वार्षिकोत्सव विहान 2024 के तहत चल रही खेल प्रतियोगिताओं में आज गोला फेंक, खो खो तथा आर्म रेसलिंग के फाइनल मुकाबले खेले गए। गोला फेंक पुरुष वर्ग में मुहम्मद शाहिद खान ने 10.4 मीटर दूर गोला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अभिनव कुमार पटेल 9.6 मीटर के फेंक के साथ दूसरे स्थान पर आये। वहीँ महिला वर्ग में पल्लवी पाल 4.9 मीटर गोला फेंककर प्रथम रही तो वहीं नेहा सावरबांधे 4.3 मीटर की फेंक के साथ दूसरे स्थान पर आयीं।


ताकत और जोश से भरे आर्म रेसलिंग खेल में जोरदार रोमांच देखने को मिला। इस खेल में राधारमण कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के हसन इमरान ने अपने प्रतिद्वंदी का पंजा गिराकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर यशवंत कुशवाह रहे। महिला वर्ग में दमखम से भरी अपर्णा कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पल्लवी पाल दूसरे स्थान पर आयीं.
दिमागी माथापच्ची के खेल शतरंज में आर आई टी एस के अश्विनी प्रथम रहे, जबकि आरईसी के कौस्तुभ को दूसरा स्थान मिला। आर आई टी एस के युवराज ताम्रकार ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो खो प्रतियोगिता में आयुर्वेद कॉलेज के खिलाडियों की चुस्ती फुर्ती ने उन्हें महिला वर्ग में प्रथम स्थान दिलाया जबकि आरआईपीएस की टीम दूसरे स्थान पर आई।


पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान आरआईपीएस के खिलाड़ियों ने हासिल किया तो वहीँ आयुर्वेद कॉलेज के खिलाडी दूसरे स्थान पर आये। राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने कहा कि खेल हमें न केवल टीमवर्क सिखाते हैं बल्कि ये तनाव मुक्ति से लेकर मन मस्तिष्क में नई ऊर्जा भरने का भी काम करते हैं। इससे विद्यार्थियों में एकाग्रता भी आती है जिससे वे पढाई के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।a

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here