ACPL T20 cricket : भोपाल टाइगर्स बनी चैंपियन

0
ACPL T20 cricket: Bhopal Tigers become champion
ACPL T20 cricket: Bhopal Tigers become champion

जमरान जावेद का दोहरा प्रदर्सन,जे पी यादव,शमी,जी सतीश व भूपेन्द्र ने जमाई हाफ सेंचुरी

भोपाल। अस्तित्व एनर्जी द्वारा आयोजित acpl एसीपीएल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब भोपाल टाइगर्स ने टेक्नोटास्क एबी फिट फाइटर को 32 रनों से हराकर जीत लिया है। विजेता एवं उप विजेता टीमों को खेल मंत्री विश्वास सारंग ने एक भव्य समारोह में पुरस्कार किया। इस मौके पर कई अन्य अतिथि एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।फ़ाइनल मुकाबला देखने आज मैदान पर भरी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मोजूद थे।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली गई प्रतियोगिता में आज भोपाल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाएं उसकी ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकटर जेपी यादव (कप्तान)ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई जिसमें पांच चौके और दो शानदार छक्के शामिल हैं। इसके अलावा शमी ने भी शानदार 50 रन बनाए। अंतिम ओवरों में जमरान जावेद ने 31 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसमें तीन चौके और दो गगन भेदी छक्के शामिल थे। फिट फाइटर की ओर से कपिल ने तीन व भूपेंद्र और सनी भटनागर ने एक-एक विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलने उतरी फिट फाइटर की टीम 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर आउट हो गई उसकी ओर से कप्तान जी सतीश ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ,भूपेंद्र यादव ने 55 रनों की पारी खेली। सतीश ने अपनी पारी में दो चौके और चार लम्बे छक्के जमाए। भोपाल टाइगर्स की ओर से जामरान जावेद ने दो,वकार आलम ने एक विकेट लिया। जमरान जावेद को दोहरा प्रदर्सन करने पर मैन ऑफ द मैच फाइनल का पुरस्कार प्रदान किया गया।

जे पी यादव बने मैन ऑफ द सीरीज़

जे पी यादव को मैन ऑफ द सीरीज़ का ख़िताब और फ़्यूज़ी ई बाइक के लिए चुना गया। जे पी यादव ने इस सिरीज़ में 288 रन बनाए। भूपेंद्र यादव को बेस्ट बैट्समैन जबकि बेस्ट बॉलर ज़ी वक़ार चुने गए। बेस्ट फ़ील्डर-औसाफ़ उर रहमान, बेस्ट विकेट कीपर अब्दुस समद बने। समर्थ ड्यूराटेक को फेयरप्ले अवार्ड से नवाज़ा गया।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने पुरस्कृत किया

विजेता एवं उप विजेता टीमों को खेल मंत्री विश्वास सारंग ने एक भव्य समारोह में पुरस्कृत किया।विशेष अतिथि के रूप में कराटे खिलाड़ी एवं कोच सुप्रिया जाटव, अक्षय श्रीवास्तव , फ़्यूज़ी के डायरेक्टर सोनी शर्मा , वरुणालिनी डायरेक्टर आकांशा गहोई गुप्ता मौजूद थे।अस्तित्व एनर्जीस के डायरेक्टर्स आलोक तिवारी, अभय शर्मा और राहुल पिल्लई ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही आयोजन सचिव राहुल पिल्लै ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here