Syed Shakeel Mohammad Cricket : सेंटमाइकल क्रिकेट अकादमी बनी विजेता

0
सेंटमाइकल क्रिकेट अकादमी बनी विजेता
सेंटमाइकल क्रिकेट अकादमी बनी विजेता

भोपाल। स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर खेली जा रही तीसरी सैयद शकील मोहम्मद क्रिकेट प्रतियोगिता को सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी ने उड़ान अकादमी को फाइनल मुकाबले में 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उड़ान अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 244 रनो का लक्ष्य रखा । अतुल ने 40 रन बनाए। ज़ीशान और सलमान ने 3/3 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए सेंट माइकल ने सलमान बैग के 61 एवं सलमान उद्दीन ने 70 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण बीडीसीए के उपाध्यक्ष जुनैद किदवई , सह सचिव जावेद हमीद द्वारा किया गया। इस मौके पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के ओनर सैयद अवान शकील , सैयद अयान शकील उपस्थित रहे।

यह रहे सर्वश्रेष्ठ

  • अपकमिंग प्लेयर – आयुष यादव
  • अनुशासित टीम – पी पी सी ए, सीहोर
  • बेस्ट फील्डर – बुगगा
  • बेस्ट विकेट कीपर – प्रणव राय
  • बेस्ट बॉलर – गजेंद्र गोस्वामी
  • बेस्ट बैटर – प्रांजल पुरी
  • मैन ऑफ द टूर्नामेंट – सलमान उद्दीन
  • मैन ऑफ द मैच फाइनल सलमान उद्दीन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here