All India Civil Services Badminton : डॉ शालिनी ने स्वर्ण व रजत, शर्ली व डॉ रेडडी ने रजत जीता

0

भोपाल। डॉ शालिनी यादव ने महिला 55$ वर्ग एकल में स्वर्ण तथा इसी वर्ग के मिश्रित युगल मुकाबले में रजत पदक जीतकर चंडीगढ में सम्पन्न अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैंडमिंटन प्रतियोगिता में दो पदक अपने नाम किये। शर्ली भारद्वाज और डॉ पीबी रेडडी ने एक-एक रजत पदक मप्र को दिलाया।

चंडीगढ के सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में महिला एकल 55$ वर्ग में डॉ शालिनी यादव ने पंजाब की सीमा सैनी को सीधे गेमों में 21-14, 21-11 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। इसी वर्ग के मिश्रित युगल खिताबी मुकाबले में डॉ शालिनी और डॉ पीबी रेडडी को तीन गेमों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में राजीव शर्मा (दिल्ली)-संगीता राजगोपालन (छत्तीसगढ) के हाथों 21-18, 14-21, 15-21 से पराजय का सामना करना पडा। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पडा। महिला युगल 55$ वर्ग के फाइनल मुकाबले में संगीता-हेमा की जोडी ने मप्र की शर्ली भारद्वाज और पंजाब की सीमा सैनी को 21-19, 21-18 से हराया।

पुरूष 45$ वर्ग एकल के क्वार्टर फालनल में मप्र के रूपेश अहिरवार को केरल के नजीर पीए ने तीन गेमों तक चले कांटे के मुकाबले में 21-18, 17-21, 15-21 से हराया। डॉ रजनीश मारन और नम्रता की जोडी को भी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार झेलनी पडी। पुरूष युगल 55$ वर्ग में शीर्ष वरीय मप्र के डॉ पियूष भटनागर और डॉ पीबी रेडडी की जोडी भी क्वार्टर फाइनल मंे कर्नाटक की जोडी के विरूद्ध तीन गेमों में पराजित हुई।

उल्लेखनीय है कि डॉ शालिनी यादव, शासकीय महाविद्यालय, मंझोली में क्रीडा अधिकारी हैं। डॉ पीबी रेडडी, शासकीय महाविद्यालय, नागदा में प्रभारी प्राचार्य और शर्ली भारद्वाज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भोपाल में सहायक वर्ग-2 के पद पर कार्यरत हैं। मप्र टीम के मैनेजर दीप सिंह, उप संचालक व कोच राजू राठौर, सहायक संचालक, उद्योग संचालनालय, भोपाल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here