South जोन क्रिकेट टीम में चुनी गई तमन्ना कड़े अभ्यास में जुटी

0

भोपाल: कई राज्य और राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी भोपाल की तमन्ना निगम हाल ही में साउथ जोन टीम में चुनी गई है। तमन्ना 28 मार्च से पुणे में खेले जाने वाली इंटर जोनल वूमेंस मल्टी डेज क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। वह पांडुचेरी की ओर से साउथ जोन में खेलेगी। तमन्ना टूर्नामेंट के लिए तैयारी में जुट गई है।उनका कहना है कि वह इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करेगी।टीम में वह एक बल्लेबाज के रूप में चुनी गई है।

तमन्ना भोपाल में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और कोच केडी गुप्ता से ट्रेनिंग लेती हैं।उनके चयन पर मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी के सचिव डॉक्टर सुशील सिंह ठाकुर एवं एव उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here