CHESS: AICF के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बनें नितिन नारंग

0

नई दिल्ली: हरियाणा शतरंज संघ के उपाध्यक्ष नितिन नारंग को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) का अध्यक्ष चुना गया है। वह एआईसीएफ के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। खेल संहिता के आधार पर एआईसीएफ के चुनाव में करनाल के 36 वर्षीय व्यवसायी नितिन को निर्विरोध चुना गया। उन्होंने कानपुर के संजय कपूर का स्थान लिया है। गुजरात के देव पटेल को महासचिव और बिहार के धर्मेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं विश्वनाथन आनंद के बाद देश के दूसरे ग्रैंड मास्टर पश्चिम बंगाल के दिब्येंदु बरुआ को उपाध्यक्ष चुना गया है।

उत्तर प्रदेश के अनिल कुमार रायजादा को भी उपाध्यक्ष चुना गया है। नितिन नारंग हरियाणा राज्य से एआईसीएफ के अध्यक्ष बनने वाले पहले व्यक्ति हैं। छह उपाध्यक्षों में छत्तीसगढ़ के राघवेंद्र सिंघानिया, कर्नाटक के डीपी अनंत, राजस्थान के महावीर, अरुणाचल प्रदेश के रेपो रोन्या शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के संजीव ठाकुर संयुक्त सचिव बने हैं। संजय कपूर के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि चेन्नई में चेस ओलंपियाड की मेजबानी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here