ITF World Tennis: श्रीवल्ली उलटफेर कर एकल के फाइनल में,वैदेही के साथ मिलकर जीता युगल खिताब

0

इन्दौर: भारत की श्रीवल्ली रश्मीका ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुए भारतीय टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मध्यप्रदेश टेनिस संघ व इंदौर टेनिस क्लब द्वारा प्रायोजित आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर डब्ल्यू-35 डॉलर 25000 इनामी राशि महिला टेनिस टूर्नामेंट में महिला उलटफेर करते हुए एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। साथ ही युगल में वैदेही के साथ खेलते हुए खिताब अपने नाम किया।एकल का फाइनल दूसरी वरीयता प्राप्त स्लोवेनिया की डालीला जुकुपोविक से होगा।

इंदौर टेनिस क्लब में खेली जा रही टेनिस स्पर्धा के एकल सेमीफाइनल में गैर वरीयता प्राप्त भारत की श्रीवल्ली रश्मीका ने सातवीं वरीयता प्राप्त रूस की पोलीना इथात्सेंको को सीधे सेटोम में 6-3, 6-4 से पराजित कर बड़ा उलटफेर किया। 22 वर्षीय श्रीवल्ली ने अपने से कहीं अधिक रैंक की खिलाड़ी पोलीना के समक्ष शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और पहले सेट में पोलीना की तीन सर्विक ब्रेक करते हुए सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में पोलीना ने वापसी की कोशिश की और श्रीवल्ली को थोड़ा संघर्ष कराया, लेकिन श्रीवल्ली की उम्दा सर्विस और सटिक ग्राउंड स्ट्रोक के आगे रूसी खिलाड़ी बेबस नजर आई और दोनों ही सेट में कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

कोर्ट पर 1 घंटा 31 मिनट तक चले इस मुकाबले में श्रीवल्ली ने 7 एस लगाए और 5 डबल फाल्ट भी किेए। वहीं पोलीना ने सिर्फ 1 एस लगाया और 5 डबल फाल्ट किए। श्री वल्ली ने अपनी 57 प्रतिशत अंक पहली सर्विस में प्राप्त कर लिए।
एकल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त स्लोवेनिया की डालीला जकुपोविक ने चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की मंनचाया सवांगकॉउ को रोमांचक मुकाबले में 7-6(4), 6-3 से पराजित किया। पहले सेट में डालीला पिछड़ रही थी, और मंनचाया 5-3 से आगे थी, लेकिन 32 वर्षीय डालीला ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए मंनचाया की दो लगातार सर्विस ब्रेक की और स्कोर 5-5 बराबरी पर ला दिया और फिर लगातार दो गेम जीतकर सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में 21 साल की थाई खिलाड़ी डालीला के तेज तर्रार और चतुराई भरे खेल को समझ नहीं सकी और हार गई। फाइनल मुकाबला रविवार को सुबह 10 बजे से भारत की श्रीवल्ली रश्मीका और दूसरी वरीयता प्राप्त डालीला के मध्य होगा।

श्रीवल्ली और वैदेही की नाम रहा युगल खिताब

महिला युगल का खिताब भारत की श्रीवल्ली रश्मीका और वैदेही चौधरी के नाम रहा। इस गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त चीनी ताईपे की या ली या-हसुआन व कोरिया की सोह्युन पार्क को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से पराजित कर खिताब जीता। पहले सेट में भारतीय जोड़ी ने आसानी से जीत हासिल की। लेकिन दूसरे सेट में दोनों जोड़ियों के मध्य जोरदार संघर्ष देखने को मिली। दोनो जोड़ियां अपनी सर्विस बचाते हुए सेट को 5-5 की बराबरी पर ले आई। लेकिन इसके बाद श्रीवल्ली और वैदेही ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त चीनी ताईपे व कोरियाई खिलाड़ी की सर्विस ब्रेक की और फिर अपनी सर्विस बचाते हुए सेट और मैच अपने नाम कर लिया।

युगल विजेता जोड़ी को 1437 डॉलर (लगभग एक लाख 20 हजार रु.) का राशि व उपविजेता जोड़ी को 719 डालर व सेमीफाइनल खेलने वाली जोड़ियों को 359 डॉलर की इनामी राशि मिली। वहीं विजेता को 35, उपविजेता को 23, सेमीफाइनलिस्ट को 14, क्वार्टरफाइनलिस्ट को 8, प्री-क्वाटरफाइनलिस्ट को 4 अंक मिले।
पुरस्कार वितरण म.प्र. टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन, एक्जीकेटिव मेंबर मनोज कुकरेजा, कोषाध्यक्ष प्रमोद दीक्षित ने किया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन धूपर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here