ए जी ऑडिट को हराकर भोपाल पुलिस डिपार्टमेंटल ग्रुप के फाइनल में

0

भोपाल। पांचवी स्व एन के राई स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में डिपार्टमेंटल ग्रुप के पहले सेमीफाइनल में भोपाल पुलिस ने ए जी ऑडिट को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पुलिस मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज ए जी ऑडिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकित खंडाल 35 अंकित पवार 24 अमित के 27 रनों से 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए ।भोपाल पुलिस से कप्तान रियाज़ इक़बाल,रवि प्रकाश और सुनील चंद्रा ने दो दो विकेट लिए।जवाब में भोपाल पुलिस ने 18 ओवर में मैच जीत लिया। जिसमे उसके 6 खिलाड़ी आउट हुए । सर्वेश यादव 53 रियाज़ इक़बाल 20 भीम 17 और रवि प्रकाश ने 10 रन बनाए। ए जी ऑडिट से नितेश और ईश्वर पांडे को दो दो विवेक और संजीव को एक एक विकेट मिला। रवि प्रकाश दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच बने।

जय देवनानी ने शानदार शतक जमाया।
जय देवनानी ने शानदार शतक जमाया।

कॉर्पोरेट ग्रुप में खेले गए मुकाबले में अस्तितव एनर्जी ने स्पोर्ट्स मिरर को 70 रनों से हराया। अस्तितव ने पहले खेलते हुए जय देवनानी के 119 रनों से निर्धारित ओवर में 204 रन बनाए। शिवम 24 अभिषेक 24 हिरदेश ने 15 रन बनाए। हिमांशु और ऋषभ ने दो दो, के के, सनत, महफूज़ अली ने एक एक विकेट लिया। जवाब में स्पोर्ट्स मिरर की पूरी टीम 18 ओवर में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। युवराज 46 ऋषभ 27फ़िरोज़ ने 10 रन बनाए ।अभिषेक 4 सौरभ और विक्रांत को दो दो विकेट लिया। जय देवनानी मैन ऑफ द मैच रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here