नई दिल्ली: IPL 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमों का सीजन का पहला मैच है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ऑक्शन बेहद खास रहा था। दोनों टीमों ने रिकॉर्ड बोली लगाकर आईपीएल इतिहास के दो सबसे महंगे खिलाड़ी खरीदे। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन के लिए नया कप्तान चुना है। उन्होंने पैट कमिंस को आईपीएल ऑक्शन में 20.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है। बीते साल उन्होंने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर सफलता हासिल की उसे वह अब आईपीएल में दोहराने चाहेंगे। कमिंस इससे पहले केकेआर के खिलाफ ही खेल चुके हैं।
- कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच 23 मार्च 2024 को कोलकाता के इडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
- कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का मैच भारतीय समयानुसार दोहपर 07:30 बजे शुरू होगा।
- कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।


