National Women’s Hockey Championship: हरियाणा ने राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में किया प्रवेश

0

नई दिल्ली: गत विजेता हरियाणा ने झारखंड को 4-0 से रौंदते हुए राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरियाणा के लिए नवनीत कौर, ज्योति (40), शर्मिला देवी (44) और दीपिका (57) ने गोल किए। पहला क्वार्टर गोलरहित छूटने के बाद नवनीत ने 27वें मिनट में हरियाणा को बढ़त दिलाई। 3-0 से पिछडऩे के बाद झारखंड की संगीता कुमारी को गोल करने का अच्छा अवसर मिला, लेकिन वह चूक गईं। इसके बाद महिला टेटे के प्रयास को गोलकीपर कप्तान सविता पूनिया ने बखूबी बचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here