Vaibhav Chandekar Cricket: जय देवनानी ने हाफ सेंचुरी लगाकर वेदांत सुपर किंग को दिलाई जीत,घराना भी जीता

0

भोपाल: स्वर्गीय वैभव चांदेकर T 20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में जय देवनानी के शानदार हाफ सेंचुरी की मदद से वेदांत सुपर किंग्स ने डीजीपी एकादश को 34 रनों से एवं घराना की टीम ने रॉयल समर्थ को 40 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

नेहरू नगर पुलिस मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में आज घराना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल समर्थ दूरोटेक को 176 रनों का लक्ष्य दिया।उसकी ओर से शमी दीवान ने 37, संतोष गिरदानी 32, व अभी ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया।रॉयल समर्थ दुर्राटेक की ओर से जी बकार आलम ने दो व विनोद,विक्रांत,निखिल ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल समर्थ ड्यूरेटिक की टीम मात्र 136 रन ही बना पाई। जिसमें प्रत्यूष चटर्जी ने 36 अमितेश अग्रवाल ने 44 रनों का योगदान दिया। घराना 11 की ओर से रूपम ने तीन विकेट और शम्मी,हीरेंद्र व अमन ने एक-एक विकेट हासिल किया।शानदार गेंदबाजी के लिए रूपम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

एक अन्य मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेदांत सुपर किंग्स ने मात्र 136 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। वेदांत की ओर से जय देवनानी ने 73 रन और सौरभ ने 12 रन का योगदान दिया। डीजीपी की ओर से अंकुश ने तीन व नागेंद्र सिंह और शुभम ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजीपी एकादश मात्र 102 रन पर ऑल आउट हो गई। डीजीपी की ओर से विपिन सुस्ते ने 24, अरुण चौहान ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया। वेदांत सुपर किंग्स की ओर से फहाद हसन ने चार व सौरव राजपूत, व समीर जमील ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। शानदार बैटिंग के लिए जय देवनानी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि डीसीपी जॉन 3, रियाज इकबाल और और एसपी नागेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here