Cricket: आरडीसीए रायसेन 6 विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंचा

0

भोपाल: आरडीसीए रायसेन ने आरसीसी अकादमी को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया।इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ एमपीसीए के आजीवन सदस्य ए एस सिंहदेव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

अल-हम्द सीनियर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए मैच में आरसीसी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.3 ओवर में 148 रन पर ही सिमट गई। आरसीसी के शिवम चोबे ने 34 ,राशिद अंसारी ने 26,.वैभव ने 27 रन बनाये!

आरडीसीए की और से गेंदबाज़ी करते हुए प्रखर सिंह कुमार ने 7.3 ओवर में 41 रन देकर 4 व रवीन्द्र परिहार ने 8 ओवर में 39 रन दे कर 3 विकेट लिए !

149 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडीसीए रायसेन की टीम ने यह लक्ष्य 4 विकेट खो कर 19.5 ओवर मैं पूरा कर लिया।उसकी ओर से बल्लेबाजी करते हुए रवीन्द्र परिहार ने 36 गेंदों में 37 रन बनाए व अंकित लोधी ने 32 रन व प्रखर सिंह ने 28 रन का योगदान दिया !आरसीसी अकादमी से गेंदबाज़ी करते हुए सौरभ, सुजल और विनीत ने एक-एक विकेट लिया।आरडीसीए रायसेन के रवीन्द्र परिहार ऑल राउंडर प्रदर्शन की मदद से मैन ऑफ द मैच रहे।

इसके पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन आजीवन सदस्य एमपीसीएअरुणेश्वर सिंहदेव बाबा ने किया। इस अवसर पर सूरज बगाजई, आर सी सी के कोच जमरान जावेद ओर टूर्नामेंट समिति के सचिव मोहम्मद आमिर खान ने उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here