नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में आरसीबी की सफर निराशाजनक रहा है। उन्होंने पांच मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने केवल एक ही मैच जीता है। अब उसका सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से है। मुंबई भी हार की हैट्रिक लगाने के बाद एक जीत हासिल कर चुकी है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अम है।
RCB की टीम कर रही है गलतियां
आरसीबी ने टीम चुनने में गलतियां की और मैदान पर भी प्रदर्शन से उसकी भरपाई नहीं कर सकी। अंकतालिका में वह मुंबई से एक ही पायदान नीचे है। मुंबई चार में से एक मैच जीतकर नौवे स्थान पर है। उसने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया था। विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के बावजूद आरसीबी के अभियान की बेहद खराब शुरुआत हुई है।
लय में नहीं है RCB के विदेशी खिलाड़ी
अब आईपीएल के आधे मैच जल्दी ही खत्म होने को है और ऐसे में आरसीबी के विदेशी खिलाड़ियों को लय तलाशनी होगी जिनमें कप्तान फाफ डु प्लेसी (109 रन), ग्लेन मैक्सवेल (32) और कैमरन ग्रीन (68 रन) शामिल हैं। कोहली अभी तक एक शतक और दो अर्धशतक समेत 316 रन बना चुके हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिल सका।
MI का पलड़ा है भारी
पांच महीने पहले विश्व कप सेमीफाइनल में वानखेड़े स्टेडियम पर शतक जमाने वाले कोहली एक बार फिर उसी मैदान पर अपने बल्ले का जलवा बिखेरना चाहेंगे। गेंदबाजी में मैक्सवेल चार विकेट ले चुके हैं लेकिन मुख्य गेंदबाज प्रभावहीन रहे हैं। मुंबई के खिलाफ उन्होंने हालांकि पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 32 मुकाबलों में से 18 मुंबई ने और 14 आरसीबी ने जीते हैं।
MI vs RCB ड्रीम इलेवन
पहली टीम
विकेटकीपर – इशान किशन
बल्लेबाज: विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
दूसरी टीम
विकेटकीपर: इशान किशन
बल्लेबाज: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, रोहित शर्मा (कप्तान)), तिलक वर्मा
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यश दयाल


