28.9 C
New Delhi
Monday, May 5, 2025

Zimbabwe के पूर्व क्रिकेटर गाय व्हिटाल एक बार फिर मौत को चकमा देने में कामयाब रहे

नई दिल्ली: इस बार उनकी जान उनके कुत्ते की वजह से बची। एक तेंदुए ने उन्हें हमला कर दिया था, जिससे वह लहूलुहान हो गए। उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ी। सितंबर 2013 में अपने घर में बिस्टर के नीचे सो हुए थे तो उनके बिस्तर के नीचे आठ फुट लंबा मगरमच्छ मिला था। तब रिपोर्ट्स से पता चला था कि व्हिटाल पूरी रात बिस्तर से पैर लटकाकर सोते रहे थे। इस बार उनके मूल देश जिम्बाब्वे से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि 51 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी पर उस समय तेंदुए ने हमला किया था जब वह देश के हुमानी क्षेत्र में चलने वाली कंजर्वेंसी में ट्रैकिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थे कि उनके साथ उनका वफादार कुत्ता चिकारा भी था, व्हिटाल को बचाने की कोशिश में उन्हें भी तेंदुए ने काट लिया था।

व्हिटाल की पत्नी ने कुछ दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर इस घटना के बारे में अधिक जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, गाय आज सुबह एक तेंदुए ने हमला कर दिया। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें हिप्पो क्लिनिक के कर्मचारियों ने स्थिर कर दिया। फिर उन्हें बफेलो रेंज से ऐस एम्बुलेंस से हरारे ले जाया गया। फिर इलाज के लिए मिल्टन पार्क अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह कल सुबह सर्जरी का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि आज उनका काफी खून बह गया है।

उन्होंने व्हिटाल की जान बचाने का श्रेय चिकारा को भी दिया। एक क्रिकेटर के तौर पर व्हिटाल ने हरारे में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा। इसकी मदद से जिम्बाब्वे को 1995 में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी। हालांकि, उस टेस्ट में उनकी 113 रनों की नाबाद पारी ग्रांट फ्लावर की (नाबाद 201 रन) और एंडी फ्लावर (156 रन) की पारी पड़ी थी। जिम्बाब्वे ने इस मैच में पारी और 64 रन से जीत दर्ज की। व्हिटल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुलावायो में 203 रनों की पारी खेलकर दोहरा शतक भी जड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles