भोपाल: रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। 20 ओवर की निर्धारित त्रिकोणीय सीरीज में आरएनटीयू, रायसेन पुलिस और फॉरेस्ट विभाग के मध्य खेला जा रहा है। इस सीरीज के प्रारंभिक दो मुकाबले हो चुके हैं। पहला मुकाबला आरएनटीयू विरुद्ध फॉरेस्ट विभाग के मध्य खेला गया। आरएनटीयू भोपाल 11 ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया था। आरएनटीयू के बल्लेबाज सतीश अहिरवार ने 35 गेंद पर 45 रन, वीरेंद्र मीणा ने 27 बाल पर 20 रन, राहुल शिंदे ने 24 बाल पर 19 रन और दीपांशु सिंह सोलंकी ने 14 बाल पर 14 रन बनाकर 7 विकेट के नुकसान पर कुल 120 रन बनाए।
फॉरेस्ट विभाग की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने 4 ओवर में बीस रन देकर 2 विकेट, गौरव राजपूत ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट और सुनील मारन ने 3 ओवर में बीस रन देकर 1 विकेट लेने में कामयाब हुए। वही फारेस्ट विभाग की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, उनके बल्लेबाज संजय राजपूत ने 28 गेंद पर 23 रन, मयंक राज ने 32 गेंद पर 23 रन और सुनील मारन ने 11 गेंद पर 16 रन बनाकर 7 विकेट पर मात्र 102 रन ही बना सके। आरएनटीयू के गेंदबाज सतीश अहिरवार ने दोहरा प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट, राहुल शिंदे ने 2 ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। सतीश अहिरवार को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वही दूसरा मैच रायसेन पुलिस और आरएनटीयू भोपाल 11 के मध्य हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज नितेश वर्मा 28 गेंद पर 24 रन और शिवांश वर्मा ने 13 गेंद पर 20 रन की मदद से 18.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 109 रन ही बना पाए। रायसेन पुलिस के गेंदबाज अमित श्रीवास्तव ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट और नरेंद्र ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायसेन पुलिस की टीम ने 17.01 ओवर में 6 विकेट खोकर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज अंशुल वर्मा ने 21 गेट पर 31 रन और प्रदीप रघुवंशी ने 27 गेंद पर 16 रन की पारी खेली। मैन ऑफ़ द मैच अमित श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए दिया गया।
कल प्रातः रायसेन पुलिस और आरएनटीयू के मध्य दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।


