भोपाल: बाबूजी कैलाश सारंग स्मृति अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज विराज चतुर्वेदी की घातक गेंदबाजी की मदद से अरेरा क्रिकेट अकादमी ने अटल बिहारी क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से पराजित किया। मैन ऑफ़ द मैच विराज ने 9 विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड टूर्नामेंट में बना दिया है ।
गौतम नगर क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज टॉस अटल बिहारी क्रिकेट अकादमी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 19 ओवर में 35 रन बनाकर आउट हो गई।अटल बिहारी क्रिकेट अकादमी की ओर से बैटिंग करते हुए कुशल पटेल ने 64 गेंद पर 8 रन बनाए। अरेरा क्रिकेट अकादमी से घातक गेंदबाजी करते हुए विराज चतुर्वेदी ने 9 विकेट लिए।होमी सोलंकी और युवराज बुंदेला ने 3 ओवर में 36 रन बनाकर यह मैच आसानी से जीत लिया। विराज चतुर्वेदी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार सीनियर क्रिकेटर तरुण पाराशर और सुबीर डे द्वारा दिया गया।


