भोपाल: अरेरा इंटर हाउस प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज जय हिंद ने वंदे मातरम को 9 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन ध्रुव नारायण सिंह भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अविनाश पाठक, शांति कुमार जैन, सी एस धाकड़ एव बीडीसीए पदाधिकारीगण, वंदे मातरम् समिति के अध्यक्ष प्योज जोशी, संस्कार विद्या पीठ स्कूल के संचालक शांतनु शर्मा, मुकेश भटनागर, प्रियदर्शी पाठक, ज्योतिरादित्य सिंह, उमेश तिवारी अंकित ग्रोवर एवं सोनू कुशवाह विशेष रुप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन क्रिकेट अकादमी के हेमंत कपूर सचिव और सुरेश चैनानी अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत अकादमी के कोच सुरेश चेनानी व अन्य अधिकारियों ने किया।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही थी स्पर्धा में आज उदघाटन मैच वन्दे मातरम् और जयहिंद के मध्य खेला गया।टॉस जीत कर जयहिंद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.3 ओवर्स में सभी विकेट्स खोकर 180 रन बनाए। गेंदबाजी में वन्दे मातरम् की कप्तान शानवी मंडलोई ने 5 Wkts ,अनुज यादव ने 2 और शिवराज विजयवर्गीय ने 1 Wkts लिए और 2 रन आउट किए।
जवाबी पारी में वन्दे मातरम् 45 ओवर्स में सभी विकेट्स खोकर 171 रन बना सकी और मैच 9 रन से हार गई।होमी सोलंकी ने 56,युवराज बुंदेला ने 42 और शानवी ने 14 रन बनाए।जयहिंद से गेंदबाजी में नीर यादव ने 5 सार्थक यादव ने 2 वैभव और दिशांत ने 1-1 wkts लिए।
शानवी मंडलोई और नीर यादव को सेंट्रल जोन प्लेयर अब्दुल जमील द्वारा संयुक्त मैन ऑफ द मैच दिया।
कल अंडर 14 में वन्दे मातरम् और सत्यमेव जयते हाउस के बीच मैच खेला जायेगा।


