भोपाल: स्व. केशर देवी स्मृति (डे-नाइट) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज अस्तित्व एनर्जी ने अलीशा एंटरप्राइजेज को सुपर ओवर में पराजित कर कार्पोरेट वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
नेहरू नगर मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज कार्पोरेट ग्रुप के फाइनल मैच में निर्धारित 20 ओवर में दोनों ही टीमें अस्तित्व एनर्जी और अलीशा इंटरप्राजेज ने एक समान 185-185 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले को अस्तित्व एनर्जी ने जीतकर अलीशा इंटरप्राजेज के सेफरॉन कप जीतने के ख्वाब को चूर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्पोरेट ग्रुप के फाइनल मैच में अस्तित्व एनर्जी ने मोहित झाबा (49 रन) और हृदेश (38 रन) के बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। मयंक जैन ने भी महत्वपूर्ण 30 रन बनाए। इनके अलावा सौरव ने 19 रन और अनिकेत ने 14 रनों की पारी खेली। प्रभान्शु ने 3 विकेट चटकाए। गौरव, संकेत और गोविंद ने 1-1 सफलता अर्जित की।

जवाब में अलीशा इंटरप्राजेज की टीम के बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक सिंह (68 रन) व विशाल कहार (53 रन) की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 185 रन बनाए। उनके ओर से फैज ने 21 रन और प्रभान्शु ने 13 रनों योगदान अपनी टीम को दिया। जिस समय विशाल बल्लेबाजी कर रहे थे तब मैच अलीशा के पक्ष में दिखाई दे रहा था, उन्होंने मात्र 26 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से अद्र्धतकीय पारी खेली। उन्हें जीशान अली ने अपना शिकार बनाया। विक्रांत कोरी,जीशान अली और अनुपम गुप्ता ने अंतिम 3 ओवरों में सटीक गेंदबाजी करते हुए मैच को अस्तित्व एनर्जी के पक्ष में कर दिया। अस्तित्व एनर्जी की ओर से जीशान और विक्रांत कोरी ने 2-2 विकेट लिए। जबकि मयंक जैन, आदित्य और रीतेश ने 1-1 विकेट अपने खाते में जोड़े।
दोनों टीमों के एक बराबर रन बनने से मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में अलीशा इंटरप्राजेज की टीम का खाता नहीं खुला और दोनों ही विकेट 0 रन पर पैवेलियन लौट गए। अस्तित्व एनर्जी ने 1 रन बनाकर फाइनल मैच आसानी से जीत कर सेफरॉन कप 2024 को अपने नाम कर लिया। प्रभान्शु प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
पुरस्कार वितरण रियाज इकबाल डीसीपी ने किया। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, देवेंद्र बिसरे, हितेंद्र , अली रजा, बीरेद्र मारन पार्षद, पी.सी, रजक, बिट्टू फिरोज खान, परवेज, सर्वेश भाई एवं अन्य गणमान्य उपथित रहे। अपायर जीतू भाई, माजिद भाई और स्कोरर पंकज रहे। जबकि मंच का संंचालन एवं लाइव कॉमेंट्री विकास यादव ने किया। यू-ट्यूब लाइव जो आप देख रहे हैं, उसे उदय बडकुर पीपीएस गैलरी, नरसिंहपुर ने किया।


