Riyan Parag को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी

0

नई दिल्ली: गौतम गंभीर भारत के मुख्य कोच बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि जुलाई-अगस्त में श्रीलंका दौरे पर वह भारत के मुख्य कोच के पद संभाल सकते हैं। साथ ही यह भी संभावना जताई जा रही है कि तीन मैच की वनडे सीरीज में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर की भी वापसी हो सकती है।

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की सफलतापूर्वक अगुआई करने के बाद अय्यर पांच जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही, पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान श्रेयस की वापसी की ज्यादा संभावना जताई जा रही है। क्योंकि गंभीर की मेंटरशिप में श्रेयस ने खिताब जीता है। ऐसे में गंभीर के कोच बनने से श्रेयस को फायदा हो सकता है।

गौरतलब हो कि अय्यर और ईशान किशन को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था। क्योंकि दोनों खिलाड़ियों का रणजी ट्रॉफी खेलने में उनकी अनिच्छा के कारण उनका बीसीसीआई से मतभेद हो गया था। हालांकि, अय्यर हमेशा कहते रहे हैं कि उनकी पीठ के निचले हिस्से में बार-बार होने वाली समस्या के कारण वह मैच से बाहर रहे, हालांकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी फाइनल में 90 के करीब रन बनाए थे।

रियान पराग, अभिषेक शर्मा NCA में
वहीं, दूसरी तरफ आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज के लिए बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसकी घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया, “अभिषेक शर्मा, रियान पराग, मयंक यादव, हर्षित राणा, नितीश रेड्डी, विजयकुमार वैश्य, यश दयाल सभी शिविर में हैं। कुछ जिम्बाब्वे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए जाएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here