SA Vs USA: सुपर-8 चरण शुरू, इस चरण का पहला मैच साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच बुधवार को, कैसी होगी पिच?

0

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप-2024 का लीग चरण खत्म हो चुका है। अब सुपर-8 चरण शुरू हो रहा है। इस चरण का पहला मैच साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच बुधवार को खेला जाएगा। अमेरिका की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है और अपने पहले प्रयास में इस टीम ने काफी प्रभावित किया है। साउथ अफ्रीका के लिए अमेरिका का सामना करना आसान नहीं होगा। अमेरिका वो टीम है जिसने लीग चरण में पाकिस्तान को मात दे तहलका मचा दिया था। ये इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। भारत के खिलाफ भी इस टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया था। लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी थी। अमेरिका ने अपने खेल से ये तो बता दिया है कि उसका हल्के में लेना बहुत बड़ी गलती हो सकता है।

ये मैच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच तेज गेंदबाजों की मदद ज्यादा करती है। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा। इस पिच पर पेस भी अच्छा मिलता है। ऐसे में साउथ अफ्रीका पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि उसके पास किगसो रबाडा, मार्को यानसेन, एनरिक नॉर्खिया जैसे तूफानी तेज गेंदबाज हैं। अमेरिका के पास भी सौरभ, कोरी एंडरसन हैं जो अच्छा काम कर सकते हैं।

कैसा रहेगा मौसम
सुपर-8 का ये पहला मैच है और दोनों में से कोई भी टीम नहीं चाहेगी कि बारिश, खराब मौसम माहौल बिगड़ दे। जहां तक बारिश की बात है तो मैच वाले दिन 20 परसेंट बारिश की संभावना है। बारिश मैच में खलला डाल सकती है। तापमान 30 डिग्री के आस-पास रहेगा। बारिश की संभावना कम है लेकिन बीच-बीच में ये परेशानी बन सकती है जिससे ओवरों की संख्या घट सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here